फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Rajiv Bindal statement over unemployment allowance

चुनाव आते ही कांग्रेस नेताओं को याद आने लगे बेरोजगार: बिंदल

Wed, 01 Mar 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 01 Mar 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
BJP Rajiv Bindal statement over unemployment allowance

हिमाचल में बेरोजगारी भत्ते पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने बेरोजगारी भत्ते को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार और कांग्रेस पार्टी के बीच में बेरोजगारी भत्ते को लेकर खूब ड्रामा चल रहा है। हिमाचल इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसके चलते कांग्रेस फिर बेरोजगारों को ठगने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बिंदल ने कहा कि कांग्रेस का हर बड़ा नेता कह रहा है कि बेरोजगारी भत्ता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र में किया गया वादा है, लेकिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कई मंत्री प्रदेश की वित्तीय हालत को देखते हुए बेरोजगारी भत्ता नहीं दिए जाने की बात कर रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आते ही प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, जीएस बाली और विप्लव ठाकुर को अपने घोषणा पत्र की याद आई है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने अक्तूबर 2012 में अपना घोषणा पत्र जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में साढ़े चार साल क्या कांग्रेस के नेता सत्ता का सुख भोग रहे थे और अब चुनाव को देखते हुए बेरोजगारों के हितैषी बन गए हैं। राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर कर रहे हैं कि बेरोजगार भत्ता नहीं दिया जा सकता है। 

सरकार 2012 से दे बेरोजगारी भत्ता
बिंदल ने कहा कि आनन फानन में सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा कर सकती है, उन्होंने कहा कि यह भत्ता अभी से नहीं बल्कि 2012 से दिया जाना चाहिए, चूंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था। हर बेरोजगार के खाते में पांच साल का 60 हजार जमा होना चाहिए।


प्रदेश के बेरोजगारों की संख्या 12 लाख के करीब है। ऐसे में सरकार 7200 करोड़ रुपया बेरोजगारों के लिए जारी करे। उन्होंने कहा कि जहां तक कौशल विकास भत्ते की बात है वह केंद्र सरकार की योजना है। प्रदेश सरकार का इसमें कोई योगदान नहीं है। इस योजना के नाम पर हिमाचल में घोटाले हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed