फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP raised questions on law and order in himachal, Jairam thakur

हिमाचल: भाजपा ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, जयराम बोले- जनमानस आक्रोशित

Fri, 23 Jun 2023 05:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 05:38 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के अंदर स्वयं ही कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में लगी है। 

विज्ञापन
BJP raised questions on law and order in himachal, Jairam thakur
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के अंदर स्वयं ही कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में लगी है। मनोहर हत्याकांड में कांग्रेस पार्टी ने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाई है। समय रहते कार्रवाई नहीं किए जाने से चंबा का जनमानस आक्रोशित है। भाजपा नेता ने कहा कि नालागढ़ में पुलिस की लापरवाही से एक व्यक्ति की कथित असावधानी से मृत्यु हो जाती है। सिरमौर में पुलिस राह चलते युवकों पर प्रहार करती है और युवक के कान का पर्दा फट जाता है।

विज्ञापन


सरकार और प्रशासन को इसकी फिक्र नहीं है। ऊना में दिन दिहाड़े चाकू लगते हैं। जनता प्रशासन से न्याय की गुहार लगाती है लेकिन सरकार जाग नहीं रही है। शिमला में झगड़ा होता है, सिर फूटते हैं और सरकार के मंत्री झगड़े में घी डालने का काम करते हैं। कांग्रेस सरकार में गुत्थमगुत्था चल रही है। जिसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ रहा है। हिमाचल में अभी तक 40 से ज्यादा हत्या के मामले सामने आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार नाम की चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 10 गारंटियों से भागने के लिए जनता का ध्यान भटकाने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed