{"_id":"597187074f1c1b69558b48c6","slug":"bjp-protest-on-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया केस पर आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, भाजपा करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया केस पर आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन, भाजपा करेगी घेराव
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के कोटखाई में गुड़िया प्रकरण को लेकर भाजपा का प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर शुक्रवार को प्रदर्शन होने जा रहा है। पार्टी के शिमला बंद के आह्वान बाद अब जिला मुख्यालयों के घेराव की तैयारी है।
विज्ञापन
मामले में सरकार को घेरने के लिए पार्टी लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में कानून की बिगड़ती स्थिति का हवाला देकर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
जिलों में होने वाले भाजपा के प्रदर्शनों को लेकर सभी पदाधिकारियों को प्रदेश नेतृत्व ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, सभी जिला मुख्यालयों पर पुलिस बल को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के चलते आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि कोटखाई में दसवीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से आए दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहा है।
एक तरफ सरकार पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी और पुलिसिया जांच भी सवालों के घेरे में है। वहीं, थाने में एक आरोपी की हत्या के बाद से मामला और गंभीर हो गया है। आज से इसकी सीबीआई जांच भी शुरू होनी है।