{"_id":"648077bde35d799a690839d6","slug":"bjp-president-jp-nadda-will-hold-public-rally-on-june-14-at-rath-maidan-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रथ मैदान में 14 जून को जनसभा करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रथ मैदान में 14 जून को जनसभा करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
Wed, 07 Jun 2023 05:58 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:58 PM IST
सार
14 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रथ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बुधवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार भगवान रघुनाथ की धरती कुल्लू से शुरू होगा। 14 जून को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रथ मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने बुधवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान और बूथ सशक्तीकरण कार्यक्रम चलाए गए हैं। पिछले दिनों कुल्लू में बैठकों के माध्यम से इनकी समीक्षा भी की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन बैठकों में शामिल रहे। 14 जून को कुल्लू के रथ मैदान में बड़ा कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
इसमें 20,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कुल्लू शहर को सजाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। बिजली महादेव रोपवे को लेकर भीमसेन शर्मा ने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। रोपवे में किसी की मनमानी नहीं होने देंगे, अगर ऐसा होता है तो आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। इस दौरान भाजपा कार्यालय सचिव विवेक भारद्वाज, श्याम कुल्लवी, सचिव सुरेश शर्मा व रोहित साहसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन