{"_id":"5f75e3f38ebc3e1a27222b31","slug":"bjp-only-naming-rohtang-tunnel-rathore","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग सुरंग का भाजपा ने केवल नामकरण किया: राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग सुरंग का भाजपा ने केवल नामकरण किया: राठौर
Thu, 01 Oct 2020 07:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि रोहतांग सुरंग का भाजपा ने केवल नामकरण किया है। इस सुरंग के निर्माण में प्रदेश के कांग्रेस सांसदों, स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का बहुत बड़ा योगदान है। सोनिया गांधी ने ही 28 जून, 2010 को इसकी आधारशिला रखी थी। अब 3 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को समर्पित कर रहे हैं। राठौर ने प्रधानमंत्री से प्रदेश को एक विशेष बड़े आर्थिक पैकेज की भी मांग की है।
विज्ञापन
राठौर ने गुरुवार को राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के वायदों को याद दिलाया। उन्होंने पीएम से पूछा - शिमला में सस्ती हवाई सेवा, पेप्सी, कोक में 5 प्रतिशत फलों का रस अनिवार्य करने, 67 राजमार्गों और सोलन में टमाटर प्रोसेसिंग प्लांट जैसी घोषणाओं का क्या हुआ। राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हिमाचल बसता है, वह इस तथ्य को साबित करें। उन्होंने सीएम से पूछा है कि क्या पीएम मोदी ने प्रदेश को कोई पैकज दिया। कोविड-19 के तहत देश को 20 लाख करोड़ का पैकज घोषित किया था, उसमें से प्रदेश को कितना हिस्सा मिला। छोटे और लघु उद्योग खत्म हो गए हैं। पर्यटन उद्योग बंद पड़ा है। बेरोजगारी बढ़ गई है। पीएम मोदी देश को बताएं कि चीन ने हमारी कितनी जमीन पर कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन