Bilaspur: जेपी नड्डा बोले- दिसंबर में किया जाएगा किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का लोकार्पण
बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडोटोरियम का लोकार्पण करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मत देखो। यह देखो कि आपके बारे में कौन सोच रहा है। कांग्रेस के लोगों से अपील है कि वे देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ आएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन प्रदेश की जनता को दिसंबर में समर्पित कर दिया जाएगा। इसके बनने से गरामोड़ा से बिलासपुर का सफर 15 मिनट का ही रह जाएगा। मैं बंगलूरू जाकर शाम को दिल्ली वापस आ जाता हूं, लेकिन बिलासपुर के विजयपुर से दिल्ली जाने के लिए समय लगता है। जब फोरलेन शुरू होगा तो मैं विजयपुर से भी शाम को दिल्ली वापस जा सकूंगा। इसलिए लोगों को चाहिए कि वे भाजपा को समझें, संभाले और उसे और ताकत दें। बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडोटोरियम का लोकार्पण करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को मत देखो। यह देखो कि आपके बारे में कौन सोच रहा है।
कांग्रेस के लोगों से अपील है कि वे देश और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा के साथ आएं। अगर हम सड़कें और यूनिवर्सिटी बनवाते हैं तो उनका लाभ सिर्फ भाजपा को नहीं, कांग्रेस को भी होगा। भाजपा ने सत्ता की संस्कृति बदली है। पहले नेता पांच साल बाद चुनाव के समय लोगों के घरों के पास पानी की सप्लाई डालने के लिए पाइपें फिंकवाते थे और चुनाव के बाद उन्हें उठा लेते थे। लेकिन, भाजपा ने मोदी राज में इस संस्कृति को बदला। आज भाजपा का विधायक अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता में आता है और बताता है कि उसने पांच साल में क्या किया। नड्डा ने कहा कि मैं दिल्ली में भी जब बैठता हूं और बात करता हूं तो वहां भी कहता हूं कि मैं जमीन से आया हूं और सब कुछ समझता हूं। कुर्सी हमारा लक्ष्य नहीं है, हम तस्वीर बदलने आए हैं।