{"_id":"5ee8db578ebc3e42c62395c0","slug":"bjp-mp-suresh-kashyap-father-facebook-id-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद के पिता की फेसबुक आईडी हैक, रिश्तेदारों से की पैसे की डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के पिता की फेसबुक आईडी हैक, रिश्तेदारों से की पैसे की डिमांड
Tue, 16 Jun 2020 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Jun 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Facebook
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद सुरेश कश्यप के पिता चमेल सिंह की फेसबुक आईडी हैक कर हैकर ने रिश्तेदारों से पैसे की डिमांड कर डाली। सांसद सुरेश कश्यप ने इस बात की जानकारी अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। जानकारी के अनुसार पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के गागल शिकोर निवासी चमेल सिंह की पुत्रवधू रजनी कश्यप को धर्मशाला से उनकी बहन का फोन आया। जिस पर उन्होंने पूछा कि क्या किसी की कोई दुर्घटना हो गई है।
विज्ञापन
इस पर रजनी कश्यप ने हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसा तो कुछ नहीं है। रजनी कश्यप ने पूछा कि क्या बात हुई। इस पर धर्मशाला से उनकी बहन ने कहा कि उनके मैसेंजर पर आपके ससुर की आईडी से 10 हजार रुपये तुरंत अकाउंट में डालने के लिए कहा है। हैकर ने किसी दुर्घटना का हवाला दिया। इसके बाद चमेल सिंह के पोते विपुल को भी मैसेंजर पर अकाउंट में पैसे डालने का मैसेज किया गया। करीब एक दर्जन लोगों से हैकर ने पैसे की मांग की।
विज्ञापन
इस बाबत जब परिजनों ने सांसद सुरेश कश्यप के पिता से पूछा तो उन्होंने साफ तौर से मना कर दिया कि उन्होंने तो ऐसा कोई मैसेज नहीं किया है। इस बारे में जब सांसद को पता चला तो उन्हें मामला समझ आ गया। इसके बाद सांसद ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके साथ-साथ उनके पिता की आईडी को भी ब्लॉक कर दिया गया। हैकर ने उनके रिश्तेदार व जानकारों से अकाउंट में पैसे डालने को कहा था। इसकी पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि फिलहाल सांसद की ओर से शिकायत नहीं आई है। फिर भी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन