{"_id":"5970a20d4f1c1b577f8b488c","slug":"bjp-mp-shanta-kumar-calls-congress-impotent","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद बोले- सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब हो गई है नपुंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद बोले- सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अब हो गई है नपुंसक
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Thu, 20 Jul 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद शांता कुमार
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद शांता कुमार ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर कहा कि देश की सबसे पुरानी और कभी सबसे बड़ी पार्टी रही कांग्रेस अब नपुंसक हो गई है। देश का सबसे शांतिप्रिय माने जाने वाला हिमाचल अब हर दृष्टि से बदनाम होता जा रहा है।
विज्ञापन
पहले वन विभाग के ईमानदार कर्मचारी की आत्महत्या या हत्या पर पुलिस कार्रवाई संदेह के घेरे में है। अब कोटखाई में एक मासूम गुड़िया से दुराचार, फिर हत्या और उसके बाद पुलिस और सरकार का शर्मनाक रवैया दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे बड़ी बात कि एक आरोपी की थाने के अंदर ही हत्या होना है।
विज्ञापन
शांता ने कहा कि कांग्रेस का अब न तो कोई हाई है और न ही कमांड। भ्रष्टाचार में घिरे अदालतों के चक्कर लगा रहे मुख्यमंत्री को दूसरी पार्टी कब की हटा चुकी होती। लेकिन, कांग्रेस में ऐसी हिम्मत ही नहीं है।
विज्ञापन
सरकार की निकम्मेपन की हालत यह है कि दो साल पहले उन्होंने और कांग्रेस सांसद विप्लव ठाकुर ने टांडा मेडिकल कॉलेज की सराय के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपये दिए थे।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल निगम से दो करोड़ की राशि इस सराय के लिए और स्वीकृत करवाई थी। आग्रह करने के बाद मुख्यमंत्री ने सराय का शिलान्यास तो कर दिया लेकिन दो साल बीतने के बाद भी एक ईंट तक नहीं लगी।