फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLA meeting in Baddi, Presidential candidate Murmu will come

BJP MLAs Meeting: बद्दी में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक, राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी मुर्मू आएंगी

Thu, 30 Jun 2022 09:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 09:33 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी
द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी। 

विज्ञापन
BJP MLA meeting in Baddi, Presidential candidate Murmu will come
भाजपा विधायक दल की बैठक(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के किशनपुरा स्थित एक निजी होटल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होगी। बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से शामिल होंगी। बैठक में विधायकों से मुर्मू अपने पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। हालांकि इससे पहले यह बैठक चंडीगढ़ में होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक वहां से स्थगित कर दी गई। अब बद्दी में यह बैठक होगी। बैठक की तैयारियां जांचने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार देर शाम बद्दी पहुंच गए। विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि इस बैठक में भाजपा के सभी विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


सुबह-शाम, दिन-रात बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष : जयराम 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को संयम की बातों को खुद अपनाना चाहिए। सुबह-शाम, दिन-रात बोलना भी उचित नहीं है। जयराम ठाकुर गुरुवार शाम को सोलन जाते विश्राम गृह ऊना में कार्यकर्ताओं से मिले। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पार्टी के लोगों ने भी उनकी बातों को व्यक्तिगत राय बताया है। नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया राज दौर समाप्त हो गया है। अगर वह कुछ कहेंगे तो पुरानी बातें सामने आएंगी। पेपर लीक मामले में कुछ लोगों को बचाने के आरोप पर उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले की जांच चल रही है। मामला सीबीआई को सौंपा है। घोषणाओं के आरोप पर कहा कि उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हिमाचल के हर क्षेत्र में विकास करना उनकी प्राथमिकता है। हड़ताल पर बैठे जिप कैडर के कर्मचारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कुछ मसले हैं। कर्मचारियों को इस तरह पेन डाउन हड़ताल नहीं करनी चाहिए। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed