फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP may get a new state president this month, the party may bet on Jairam or Bindal

HP BJP: भाजपा को इसी माह मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, जयराम या बिंदल पर दांव खेल सकती है पार्टी

Sat, 22 Feb 2025 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 11:25 AM IST
सार

 मौजूदा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर लौट आए हैं। 

विज्ञापन
BJP may get a new state president this month, the party may bet on Jairam or Bindal
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को इसी महीने नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है। मौजूदा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर लौट आए हैं। 25 से 28 फरवरी के बीच भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का एलान होने की संभावना है। नए पार्टी अध्यक्ष के चयन को लेकर भाजपा हाईकमान 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख कर फैसला लेगी। पार्टी अगले विधानसभा चुनावों को हल्के में नहीं लेना चाहती। इसलिए पार्टी पहले से अनुभवी प्रदेशाध्यक्ष पर दांव खेल सकती है। इस मापदंड पर मौजूदा अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सही बैठते हैं। पार्टी सूत्रों का भी कहना है कि अध्यक्ष पद के अन्य नेता फिलहाल दौड़ से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


पार्टी राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर में से किसी एक को प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा सौंपने पर गंभीरता से विचार कर रही है। दोनों नेता एक हफ्ते पहले पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह से भी अलग अलग मुलाकात कर चुके हैं। डॉ. राजीव बिंदल का बतौर अध्यक्ष अभी तीन साल का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टी उन्हें पूरा कार्यकाल देने पर विचार कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनाव भी भाजपा ने सुरेश कश्यप की अगुवाई में लड़े थे। 2027 के विधानसभा चुनाव बिंदल की अगुवाई में लड़े जा सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं उनकी पूरे प्रदेश में लोकप्रियता है। जयराम ठाकुर की स्वच्छ छवि भी उनके पक्ष में जाती है। इसलिए पार्टी इन पर भी दांव खेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed