फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP mandal office opened in Sujanpur, inaugurated by Union Minister Anurag Thakur

Hamirpur: सुजानपुर में खुला भाजपा का मंडल कार्यालय, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

Sat, 20 Apr 2024 02:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,सुजानपुर(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी,सुजानपुर(हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Apr 2024 02:24 PM IST
सार

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय का केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया

विज्ञापन
BJP mandal office opened in Sujanpur, inaugurated by Union Minister Anurag Thakur
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

आने वाले लोकसभा व सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुजानपुर भाजपा का मंडल कार्यालय खुल गया है। पंजाब नेशनल बैंक सुजानपुर शाखा के द्वितीय धरातल पर पार्टी कार्यालय बनाया गया है।  शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल कार्यालय का केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस मौके पर सुजानपुर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेंद्र राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने भाजपा मंडल सुजानपुर व भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा के उपचुनाव को लेकर तमाम कार्रवाई इसी कार्यालय से होगी।  इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम राणा लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सुमित शर्मा मंडल महामंत्री जगन कटोच अनिल कौशल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर शहरी इकाई अध्यक्ष सुमन महाजन सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed