फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leads panchayat elections in kangra, himachal.

पंचायत चुनाव में आखिरकार भाजपा को मिली खुशखबरी

Sat, 16 Jan 2016 10:41 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
BJP leads panchayat elections in kangra, himachal.

हिमाचल के अन्य जिलों में बढ़त लेने वाली सत्तारूढ़ कांग्रेस कांगड़ा जिला परिषद चुनाव में दो कदम पिछड़ गई है। प्रदेश की सबसे बड़ी जिला परिषद में भाजपा ने बढ़त बनाई है। हालांकि, यहां किसी भी दल को अभी स्पष्ट बहुमत नहीं है।

विज्ञापन


कांगड़ा जिला परिषद की कुल 55 सीटों में से 25 पर भाजपा और 23 पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जीतकर आए हैं। सात सीटों पर अन्य उम्मीदवारों की जीत हुई है। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चयन में इन सात जिला पार्षदों की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन


इससे पहले 10 जिलों में हुए जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने बढ़त हासिल की थी। प्रदेश में इस बार भले ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं हुए हैं, लेकिन जिला परिषद चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़े जिले से भाजपा को आई खुशखबरी

BJP leads panchayat elections in kangra, himachal.

इन उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने के साथ कई बड़े नेताओं ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार भी किया। ऐसे में प्रदेश की सबसे बड़ी जिला परिषद कांगड़ा के परिणाम पर सबकी निगाहें टिकी थीं। शनिवार को जिला परिषद के सभी परिणाम सामने आने के बाद यहां भाजपा को बढ़त दिख रही है।

कांगड़ा जिप चुनाव में इस बार कई उलटफेर देखने को मिले। निवर्तमान अध्यक्ष श्रेष्ठा कौंडल के अलावा पूर्व मंत्री रमेश धवाला और पूर्व विधायक मूल राज पाधा के पुत्रों समेत कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं।

20 वर्षों से भाजपा का रहा कब्जा
जिला परिषद कांगड़ा में पहले 56 वार्ड थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा था। भाजपा समर्थित श्रेष्ठा कौंडल अध्यक्ष और जगदेव उपाध्यक्ष थे। जिप कांगड़ा में भाजपा के पास 34 जबकि कांग्रेस के पास 22 सीटें थीं। कांगड़ा में पिछले 20 वर्षों से भाजपा का ही कब्जा रहा। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस सिर्फ एक बार काबिज रही।

ये हैं भाजपा-कांग्रेस के दावे

BJP leads panchayat elections in kangra, himachal.

भाजपा प्रदेश महासचिव रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कांग्रेस हमारे विजयी समर्थकों को अपने फेवर में करने की कोशिश कर रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा आगे हैं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर अपना कब्जा जमाएगी।

वहीं, कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा है कि कांगड़ा जिले में जिला परिषद सीटों पर बड़ी संख्या में कांग्रेस विचारधारा से जुडे़ लोगों की जीत र्हुई है। कांगड़ा में भाजपा का कोई प्रोपेगेंडा नहीं चला है। विकास पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को वोट मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed