फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp leader randhir sharma statement over congress

चुनाव लड़ाने को कांग्रेस के पास चेहरे नहीं : रणधीर

Mon, 29 Oct 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 29 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
bjp leader randhir sharma statement over congress
- फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के पास चेहरे ही नहीं हैं। कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। कांग्रेस की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल ने तो रही-सही कसर पूरी कर भाजपा का काम आसान कर दिया है। वह जब भी हिमाचल आती हैं तो कांग्रेस के कई गुट सामने आते हैं।

विज्ञापन


जनता भाजपा को चारों सीटों पर विजयी बनाएगी। रणधीर शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस के नेता तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। ये नेता देश की मोदी सरकार के खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में हर तबके लिए काम कर रहे हैं। जयराम सरकार ने भी जनता से किए  वायदे पूरे किए हैं। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद और भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मंत्री और नेता की लड़ाई के बाद निदेशक हटाने पर बोले, ये छोटी बात 
हिमुडा के एक निदेशक मंडल सदस्य को हटाए जाने के लिए मंत्री और भाजपा के बड़े नेता के बीच हुई लड़ाई के मामले में रणधीर शर्मा ने कहा कि यह छोटी सी बात है। भाजपा नेताओं में कोई गुटबाजी नहीं है। कई बार नियुक्तियां होती हैं, मगर इसमें बाद में संशोधन किया जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed