फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP leader pawan gupta statement

पार्षद को चुकानी होगी शहीद के पिता के अपमान की कीमत: पवन गुप्ता

Sat, 18 Aug 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 18 Aug 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
BJP leader pawan gupta statement

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोलन में शहीद के पिता के अपमान का मामला तूल पकड़ गया है। जिला भर में किरकिरी होने के बाद भाजपा पूरे मामले को लेकर बैक फुट पर आ गई है। पदाधिकारी की गलती ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को जोखिम में डाल दिया है। जिसे लेकर पार्टी अब मामले को निपटाने पर जोर दे रही है। 

विज्ञापन


पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने पार्षद को हटाने करने की सिफारिश की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को सिफारिश भेजी जाएगी। इस विषय को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक जल्द बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
विज्ञापन


इससे पार्टी की छवि को धक्का पहुंचा है। भाजपा हमेशा शहीदों के सम्मान के लिए खड़ी नजर आती है, लेकिन इस बार ठोडो मैदान में हुए प्रकरण ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर अगला निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है, लेकिन जिला से मनोनीत पार्षद को हटाने की सिफारिश जरूर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि पार्टी व शहीद के पिता के हुए नुकसान की भरपाई की जा सके। इससे पार्टी पदाधिकारियों को सख्त संदेश मिलेगा। गौरतलब है कि शहीद अजय के पिता सुरेश कुमार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ठोडो मैदान में पहुंचे थे। यहां उन्हें सम्मानित किया जाना था, लेकिन जब वे मंच पर विराजमान हुए तो भाजपा के मनोनीत पार्षद ने उन्हें वहां से उठा दिया।

इस कारण वे मैदान में आंसू बहाते रहे। भाजपा के पार्षद को जब तक अपनी गलती का एहसास हुआ काफी देर हो चुकी थी। इसके चलते मामला एकदम सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया में इस मुद्दे को लेकर भाजपा की बहुत फजीहत हो रही है।

भाजपा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मंत्री डॉ. राजीव सैजल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में भाजपा के पदाधिकारी शामिल थे। इस बैठक में मनोनीत पार्षद के भविष्य पर मंथन होना लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक की वजह से बैठक में विवादित चर्चा नहीं की गई।


लेकिन पार्टी जिलाध्यक्ष ने जल्द ही इस मुद्दे पर निर्णय लेकर पार्टी हाईकमान को सूचित करने की बात कही है। उधर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि मामले का पता किया जा रहा है। अगर जिला स्तर से कोई सिफारिश आई तो कार्रवाई के बारे में चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed