{"_id":"59c4c3454f1c1bb4688b5ed7","slug":"bjp-is-collecting-list-of-ladies-for-assembly-election-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में टिकट के लिए लग सकती है महिलाओं की लॉटरी, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में टिकट के लिए लग सकती है महिलाओं की लॉटरी, जानिए कैसे
विनोद राणा /अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में इस बार भाजपा में टिकट के लिए महिलाओं की लॉटरी लग सकती है। पार्टी ने हर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए भाजपा मंडल के पैनल में जाने वाली लिस्ट में एक-एक महिला का नाम मांगा है।
विज्ञापन
इससे अटकलें लगने लगी हैं कि भाजपा में इस बार अधिक संख्या में महिलाओं को टिकट मिल सकते हैं। हालांकि, भाजपा की असल मंशा का पता टिकट आवंटन पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इस बार भाजपा हाईकमान ने हर मंडल के टिकटार्थी पैनल में एक-एक महिला का नाम मांगा है। इसका आदेश भाजपा हाईकमान की ओर से पिछले दिनों भाजपा कार्यसमिति को दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक इस बाबत पार्टी ने मंडल स्तर पर कोई पत्र नहीं भेजा है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्र संकेत देते हैं कि सीट वार महिला नेता का नाम मांग कर पार्टी ने पुरुष टिकटार्थियों को यह संदेश दिया है कि वे अपनी दावेदारी को लेकर किसी मुगालते में न रहें। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष इंदू गोस्वामी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।