फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bjp incharge Mangal Pandey targets cm virbhadra singh

पांडेय बोले- वीरभद्र पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो सीएम रहते जेल जाएंगे

Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 13 Jun 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Bjp incharge Mangal Pandey targets cm virbhadra singh

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि सूबे की जनता को जैसे ही मौका मिलेगा, वह कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। सत्ता जाने के डर से ही मुख्यमंत्री अपना पद नहीं छोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह देश के ऐसे पहले सीएम बन गए हैं, जो जमानत पर चल रहे हैं। ऐसा भी समय आने वाला है कि वे देश के पहले मुख्यमंत्री होंगे, जो सीएम रहते जेल भी जाएंगे। 
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है, लेकिन सरकार इनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रही है। मंगल पांडेय बिलासपुर में भाजपा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हिमाचल की छवि एक श्रेष्ठ राज्य के रूप में देश ही नहीं, विदेशों में भी थी, लेकिन भ्रष्टाचार से संलिप्त और जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश को देश में शर्मसार करके रख दिया है।

केंद्र की योजनाओं को प्रदेश नहीं कर रहा लागू

Bjp incharge Mangal Pandey targets cm virbhadra singh

देश को भ्रष्ट कांग्रेस से मुक्त कराने का जो अभियान भाजपा ने चलाया है, उसे हिमाचल में भी जारी रखा जाएगा। देश में अब 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है। आने वाले समय में पूरे देश को कांग्रेस मुक्त कर दिया जाएगा। पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में चलने नहीं दिया जा रहा है। 

इस कारण लोगों को इनका लाभ नहीं मिल रहा है।  बिलासपुर जिला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास में पिछड़ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष एवं श्री नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल, जिला प्रभारी पायल वैद्य, राजेंद्र गर्ग, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed