फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Himachal will Starts Election Campaign with PM Modi rally at Mandi.

भाजपा तैयार, पीएम मोदी करेंगे विधानसभा चुनाव का शंखनाद

Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 10 Oct 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
BJP Himachal will Starts Election Campaign with PM Modi rally at Mandi.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि भाजपा हिमाचल में विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। 18 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी में परिवर्तन रैली से प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नड्डा ने कहा कि प्रदेश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर विश्वास बना है। कार्यकर्ताओं को इस मौके को भुनाना चाहिए।
विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंडी रैली से भाजपा चुनावी अभियान का आगाज करेगी। इसीलिए इस रैली को परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए हर बूथ स्तर पर लोगों से संपर्क करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रामस्वरूप को सौंपा रैली प्रभारी का जिम्मा
नड्डा ने मंडी संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन से मंत्रणा भी की। इसमें डीसी संदीप कदम, एडीमएम विवेक चंदेल सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। सांसद रामस्वरूप शर्मा को रैली के प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। बैठक के बाद नड्डा ने पड्डल मैदान का जायजा लिया।

नड्डा ने ली रैली में आने वाले लोगों और गाड़ियों की डिटेल

BJP Himachal will Starts Election Campaign with PM Modi rally at Mandi.

18 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली की जिम्मेवारी मंडी को मिली है। नेताओं, कार्यकर्ताओं और जनता के उत्साह से लगता है कि यह रैली प्रदेश के इतिहास में अभूतपूर्व रैलियों में से एक होगी।

पिछले दो वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए प्रदेश के कोने-कोने से जनता मंडी पहुंचना चाह रही है। प्रधानमंत्री बनने के पश्चात मोदी पहली बार प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और लोगों को रैली स्थल में सुविधापूर्वक लाएं।

उन्होंने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों से रैली में आने वाले लोगों की संख्या और वाहनों की संख्या की डिटेल भी ली। नड्डा ने सभी नेताओं को अपने-अपने मंडल में बैठकें करने के निर्देश दिए। सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम सिंह, संसदीय क्षेत्र के पालक और सराज के विधायक जयराम ठाकुर ने भी संबोधित किया।

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। बैठक में श्रीराम सिंह, रणवीर, राकेश जम्बाल, भीमसेन, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह, कर्नल इंद्र सिंह, विनोद कुमार, गोबिंद ठाकुर, खीमीराम शर्मा, पूर्व विधायक रामलाल, किशोरी लाल, डीडी ठाकुर, कन्हैया लाल, रूप सिंह, प्रवीण शर्मा, त्रिलोक जम्बाल, पायल वैद्य, प्रवीण शर्मा, अजय राणा, सूरत नेगी, जवाहर शर्मा, मोहम्मद राजबली, जवाहर ठाकुर, पंकज जम्बाल, चेतराम, दिलीप ठाकुर और शिशुभाई धर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed