फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJp himachal incharge Mangal Pandey Paid Obeisance In Chintpurni Temple

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने नवाया चिंतपूर्णी के दर शीश

Fri, 29 Dec 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना) Updated Fri, 29 Dec 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
BJp himachal incharge Mangal Pandey Paid Obeisance In Chintpurni Temple

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने धर्मपत्नी सहित मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर के हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं।

विज्ञापन


उनके साथ विधायक बलवीर चौधरी, पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, मंदिर अधिकारी प्रेम शर्मा, एसडीओ आरके जसवाल, मंडल भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास, कुंदन गर्ग, संजीव, सुशील शर्मा, केवल, निरंजन, सतीश कालिया, राजेश कालिया, जीवन कालिया, दिनेश कालिया, होशियार सिंह उपस्थित रहे। चिंतपूर्णी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


पांडेय ने कहा कि वे हिमाचल की जनता के आभारी हैं, जिनके स्नेह और आशीर्वाद से भाजपा को बहुमत की सरकार मिली है। प्रदेश के टायर्ड और रिटायर्ड अधिकारियों को बाहर कर प्रदेश के विकास को नई दिशा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकार में अफसरशाही का बोलबाला रहा, लेकिन अब सरकार माफियाराज एवं भ्रष्टाचार खत्म कर जनता की अपेक्षाओं पर ठीक उतरेगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भविष्य संबंधित पूछे गए सवाल के जवाब में पांडेय ने कहा कि धूमल हमारे सम्मानित नेता हैं।


प्रदेश भाजपा की जीत में उनका बहुत बड़ा योगदान है। इसका पार्टी सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल के सम्मान की चिंता पार्टी अवश्य करेगी। प्रदेश के कुछ जिलों को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न मिलने के सवाल पर बोले - मंत्रिमंडल गठन का अधिकार क्षेत्र मुख्यमंत्री के अधीन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed