फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP doing public service in Corona era, Congress misleading people: Kashyap

कोरोना काल में भाजपा कर रही जनसेवा, कांग्रेस लोगों को कर रही गुमराह: कश्यप

Fri, 09 Oct 2020 06:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
BJP doing public service in Corona era, Congress misleading people: Kashyap
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता कोविड-19 संकटकाल को लेकर व्यर्थ बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा ने संकटकाल में जनसेवा की है। कांग्रेस के नेताओं की तरह ड्राइंग रूम से बयानबाजी की है, केवल सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव करना जनसेवा नहीं है। जिस पार्टी ने आज तक केवल अपने बारे में ही सोचा है, वह प्रदेश की जनता के बारे में कैसे सोच सकती है। आज भी कांग्रेस पार्टी सता में आने का सपना देख रही है। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सबसे पहले उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर शोक जताया। उन्होंने तीन अक्तूबर के दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने बताया कि अटल टनल रोहतांग अत्याधुनिक के साधनों से बनी है।

विज्ञापन


पहले जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को गंभीर बीमारी की स्थिति में हेलीकाप्टर से अस्पताल पहुंचाना पड़ता था, लेकिन वह भी मौसम पर ही निर्भर करता था और ऐसे में कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता था, लेकिन इस टनल के बनने से अब यहां के निवासियों को अस्पताल आने जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अटल टनल पर भी राजनीति कर रही है, जबकि अटल टनल बनने का अधिकतम श्रेय भाजपा को जाता है। उन्होंने कहा कि जो दो कृषि कानून केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए हैं। वह किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुना कर देगा और यह दोनों कानून किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। कांग्रेस पूरे देश में इस कानून को लेकर भ्रांतियां फैला रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, भाजपा सचिव पायल विद्या, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर और सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed