फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP councilor apologize martyr's father at home in solan

भाजपा पार्षद ने घर जाकर शहीद के पिता से मांगी माफी

Sat, 18 Aug 2018 07:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Sat, 18 Aug 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP councilor apologize martyr's father at home in solan

बेटे की शहादत का गम पी चुके सुरेश कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए भाजपा के मनोनीत पार्षद को माफ कर दिया है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण पर राजनीति को बंद करने का आह्वान किया व उनके परिवार को किसी भी विवाद में न घसीटने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ठोडो मैदान में पार्षद उन्हें पहचानते नहीं थे। इस वजह से उन्होंने यह गलती कर दी। जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो उन्होंने मैदान में ही माफी मांग ली थी। लेकिन मामला बढ़ने के बाद वह उनके घर आए और दोबारा माफी मांगी। उन्होंने पार्षद को माफ करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ठोडो मैदान में शहीद अजय कुमार के पिता सुरेश कुमार को भाजपा के मनोनीत पार्षद ने मंच से उतार दिया था। इस दौरान शहीद के पिता के आंसू निकल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर यह संदेश वायरल हो गया और भाजपा व पार्षद के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा। हालांकि, पार्षद ने गलती का अहसास होने के बाद मैदान में ही माफी मांग ली थी। लेकिन लगातार संदेश वायरल होते रहे।

इसे देखते हुए भाजपा के पार्षद शहीद के पिता से माफी मांगने के लिए उनके घर पहुंच गए। घर में उन्होंने पिता व पूरे परिवार से माफी मांगी। सुरेश कुमार ने कहा कि अनजाने में हुई गलती की पार्षद बार-बार माफी मांग चुके हैं।


लेकिन कुछ राजनेता इस मामले को तूल देने में लगे हुए हैं। इससे उनके परिवार को आहत होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेटे की शहादत पर राजनीति से उसका ज्यादा अपमान हो रहा है। वह अब इस मामले को यहीं खत्म करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed