फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Chief JP Nadda take stock of the devastation caused by heavy rains and floods in Sirmour Shimla Bilaspur

JP Nadda: समरहिल पहुंचे नड्डा, लोग बोले- इलाके में बादल फटा या लापरवाही से हुआ नुकसान, होनी चाहिए जांच

Sun, 20 Aug 2023 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Aug 2023 07:14 PM IST
सार

आपदा प्रभावितों ने कहा कि इलाके में बादल फटा या फिर केंद्रीय संस्थान के रेन हार्वेस्टिंग टैंक से यह नुकसान हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda take stock of the devastation caused by heavy rains and floods in Sirmour Shimla Bilaspur
समरहिल में आपदा प्रभावितों से बातचीत करते जेपी नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को राजधानी शिमला के समरहिल और कृष्णानगर वार्ड का दौरा कर आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान नड्डा ने आपदा प्रभावितों से भी बात की। लोगों ने हादसे की जांच की मांग उठाई। दोपहर 12:20 बजे समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद नड्डा ने आपदा प्रभावितों से बात की। साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी संजीव भूषण और रूपन ने इस त्रासदी की जांच की मांग उठा दी। कहा कि इलाके में बादल फटा या फिर केंद्रीय संस्थान के रेन हार्वेस्टिंग टैंक से यह नुकसान हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए। लोगों ने मंदिर के पुनर्निर्माण, प्रभावित परिवारों को मदद देने और पहाड़ों को भूस्खलन से बचाने के लिए मदद की मांग की। इसके बाद नड्डा कृष्णानगर के लालपानी पहुंचे और यहां वार्ड से भाजपा पार्षद बिट्टू पाना से आपदा को लेकर जानकारी ली। मौके पर मौजूद पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पार्षद की तत्परता के चलते ज्यादातर मकान खाली हो चुके थे।
विज्ञापन


पार्षद, महिलाओं ने रखी मुआवजे की मांग
पार्षद ने नड्डा को भूस्खलन के कारण असुरक्षित मकान भी दिखाए। कहा कि इन मकानों में रह रहे लोग भी बेघर हो गए हैं। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। पार्षद और लोगों ने मुआवजा देने की भी मांग रखी। कहा कि प्रशासन ने सिर्फ ढाई से तीन हजार रुपये का मुआवजा दिया है। नड्डा ने मौके पर मौजूद महिलाओं से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महिला सुशीला देवी ने कहा कि उनके पास अब घर है न जमीन। सरकार खाने का प्रबंध तो कर रही है लेकिन वह अब कहां रहेंगे, इसका कोई पता नहीं। मांग की कि केंद्र सरकार मदद दे। अन्य लोगों ने भी मदद की मांग की। नड्डा ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हरसंभव मदद देगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी मौजूद रहे।


जनारथा भी पहुंचे समरहिल
शहरी विधायक हरीश जनारथा भी शाम करीब 5:30 बजे समरहिल पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। विधायक ने स्थानीय लोगों से भी बात की और सड़कें बहाल करने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed