फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP celebrates its 39th Foundation Day in Himachal

हिमाचल में भाजपा ने मनाया अपना 39वां स्थापना दिवस

Sat, 06 Apr 2019 10:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
BJP celebrates its 39th Foundation Day  in Himachal
फाइल फोटो

भाजपा ने शनिवार को 39वां स्थापना दिवस हिमाचल के सभी 7,723 बूथों पर मनाया। इसी कड़ी में शिमला स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल में स्थापना दिवस मनाया गया। स्थानीय बूथों के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी, प्रदेश और राष्ट्र के लिए बिना रुके-थके कार्य करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने ऊना स्थित भाजपा कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया। सत्ती ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेमकुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों पर स्थापना दिवस मनाया। कहा कि 39 साल पूर्व समाजसेवा और देश को ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से भाजपा की स्थापना हुई और हमारी पार्टी इस राह पर अग्रसर है।

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने नादौन और कांगू में स्थापना दिवस मनाया। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर ने धर्मशाला स्थित कचहरी में पार्टी स्थापना दिवस मनाया। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी इसमें मौजूद रहे।


शिमला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नादौन और नैनाटिक्कर में पार्टी स्थापना दिवस मनाया। मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने कलखर आबलागलू में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed