फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP captures Ghumarwin Municipal Council after 30 years.

Shimla News: घुमारवीं नगर परिषद पर 30 साल बाद भाजपा का कब्जा

Wed, 01 Jul 2026 12:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP captures Ghumarwin Municipal Council after 30 years.
नगर परिषद घुमारवीं के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ। संवाद
निर्विरोध हुए चुनाव,अमित अध्यक्ष और सविता उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जीत का जश्न
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित तीन और भाजपा के छह पार्षद पहुंचे थे चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के इतिहास में मंगलवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। करीब 30 वर्ष में पहली बार भाजपा समर्थित बोर्ड नगर परिषद की सत्ता पर काबिज हुआ। अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित अमित कुमार और उपाध्यक्ष पद पर सविता देवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों के निर्वाचित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया गया।
अध्यक्ष चुने गए अमित कुमार वार्ड नंबर-7 बजोहा से पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में उन्हें अपने ही वार्ड से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार उनका पूर्व वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने के कारण उन्होंने वार्ड नंबर-7 से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज करने के बाद अब नगर परिषद के अध्यक्ष पद तक पहुंचे। वहीं उपाध्यक्ष चुनी गईं सविता देवी वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुई हैं। इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित था। ऐसे में भाजपा की ओर से अमित कुमार और वार्ड नंबर-4 कल्याणा वार्ड से निर्वाचित राजेश कुमार उर्फ शंभू अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। पार्टी नेतृत्व ने अंततः अमित कुमार पर भरोसा जताया, जिसे निर्वाचित पार्षदों का भी पूरा समर्थन मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया और नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी भाजपा समर्थित पार्षदों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग और भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नगर परिषद के समग्र विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कांग्रेस समर्थित रीता सहगल और निशा देवी ने नामांकन लिया वापस
नगर परिषद कार्यालय में चुनावी प्रक्रिया के दौरान घटनाक्रम बेहद रोचक रहा। कांग्रेस समर्थित तीनों पार्षद सुबह करीब 11:30 बजे नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए, जबकि भाजपा समर्थित छह पार्षद दोपहर करीब 12 बजे पहुंचे। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से अमित कुमार और कांग्रेस समर्थित वर्तमान अध्यक्ष रीता सहगल ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापस लेने के लिए निर्धारित समय दिया। समय समाप्त होने से पहले एक महत्वपूर्ण मोड़ आया, जब रीता सहगल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके साथ ही अमित कुमार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिए गए। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से सविता देवी और कांग्रेस की ओर से निशा देवी ने नामांकन दाखिल किया। हालांकि यहां भी अंतिम समय में कांग्रेस प्रत्याशी निशा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके चलते सविता देवी भी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुईं। इस पूरी प्रक्रिया में किसी भी पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed