फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bird flu update himachal: 122 more dead migratory birds found in Pong Dam kangra

हिमाचल: पौंग में 122 प्रवासी पक्षियों की मौत, कौवों समेत 24 परिंदों ने भी तोड़ा दम

Mon, 11 Jan 2021 08:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
bird flu update himachal: 122 more dead migratory birds found in Pong Dam kangra
बर्ड फ्लू को लेकर केंद्रीय टीम ने दौरा किया। - फोटो : अमर उजाला

बर्ड फ्लू से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित पौंग बांध क्षेत्र में बर्ड फ्लू से सोमवार को 122 और प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिला में 15 कौवे, सोलन में 5 जबकि मंडी में 4 मृत पक्षी मिले हैं। बर्ड फ्लू से पौंग बांध में अब तक 4,357 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है।  प्रवासी पक्षियों में बर्ड फ्लू के नियंत्रण के लिए वन्य विभाग की टीमें पौंग झील क्षेत्र में पिछले 15 दिन से लगातार सक्रिय हैं।  वहीं, भारत सरकार की ओर से हिमाचल भेजी गई विशेषज्ञों की टीम ने देहरा और नगरोटा सूरियां में प्रवासी पक्षियों की मौत की स्थिति का अवलोकन करने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद केंद्र से आई टीम पंचकूला रवाना हो गई है।

विज्ञापन


उधर, प्रदेश के कांगड़ा जिले के पौंग बांध में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे पोल्ट्री उत्पादों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। संक्रमण को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अफसरों को जलाशयों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के कारण अब तक 4,324 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अब तक 215 अन्य पक्षी मृत पाए गए हैं। इन पक्षियों को प्रोटोकॉल के अनुसार दफनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पशुपालन और वन्य प्राणी विभाग के 65 त्वरित प्रतिक्रिया दल पौंग डैम और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री नमूने आरडीडीएल जालंधर को भेजे हैं। सोलन जिला के उपमंडल धर्मपुर में भी 1,000 मृत मुर्गियां फेंकी हुई पाई गई थीं। इन्हें गहरे गड्ढे में दबा दिया है। इस क्षेत्र को प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed