{"_id":"61c7553c9250a050526c4240","slug":"bipasha-and-naval-topped-in-the-long-race-shimla-news-sml394660892","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दौड़ में बिपाशा और नवल रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दौड़ में बिपाशा और नवल रहे अव्वल
विज्ञापन
शिमला में युवा सेवा एंव खेल विभाग द्वारा आयोजित दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : SHIMLA CITY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ने शनिवार को राजधानी शिमला में जिला स्तरीय दौड़ का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से डेढ़ सौ से अधिक धावकों ने भाग लिया। चार अलग-अलग वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के पहले तीन स्थान हासिल करने वाले धावकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पहले तीन स्थान हासिल करने वालों को हर वर्ग में क्रमश: छह हजार, पांच हजार और चार हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। जानकारी के मुताबिक रिचमाउंट से सुबह ग्यारह बजे शुरू हुई दौड़ नवबहार होते हुए वापस रिचमाउंट पहुंची।
नवबहार तक के ट्रैक पर हुई पांच हजार मीटर की 16 से 19 आयु वर्ग की दौड़ में लड़कों के वर्ग में नवल किशोर कोटशेरा कॉलेज ने पहला छह हजार का नकद पुरस्कार हासिल किया। जबकि भुपेश कोटशेरा कॉलेज ने दूसरे स्थान पर रहकर पांच हजार का पुरस्कार हासिल किया। सौरभ कोटशेरा कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल कर चार हजार का पुरस्कार पाया। इस आयु वर्ग की लड़कियों की दौड़ में खटनोल की बिपाशा ने पहला, किन्नु रामपुर स्कूल की सुजाता ने दूसरा और आरकेएमवी की छात्रा भावना वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 13 से 15 आयु वर्ग की तीन हजार मीटर की दौड़ में लड़कियों के वर्ग में मेवी गर्ल्स स्कूल लक्क्ड़ बाजार ने पहला, तन्वी ठाकुर हाई स्कूल सकोड़ी जनेड़घाट ने दूसरा और दिव्यांका सीनियर सेकेंडरी स्कूल किन्नु रामपुर ने तीसरा स्थान झटका। इस आयु वर्ग के लड़कों के वर्ग में एसडी स्कूल शिमला के राम रूप ने पहला, हाई स्कूल बागथल ने दूसरा और हाई स्कूल बागथल के सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी कार्यालय की वरिष्ठ कोच निर्मला चौहान और एथलेटिक्स कोच बलबीर सिंह और रविंद्रा बांश्टु ने विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बलबीर सिंह ने बताया कि दौड़ के पहले तीन विजेता 29 दिसंबर को हमीरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।