फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bill introduced in Himachal Vidhan Sabha: People of Abadi Deh will get ownership of land

हिमाचल विधानसभा में विधेयक पेश: आबादी देह के लोगों को मिलेगा भूमि का मालिकाना हक

Mon, 13 Dec 2021 09:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Dec 2021 09:38 PM IST
सार

आबादी देह क्षेत्र में भू स्वामित्व मिलने से कब्जाधारी बैंकों से ऋण भी ले सकेंगे। बिल के पास होने से आबादी देह के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जमीन का बंदोबस्त करने में आसानी होगी। गांव की मैपिंग ठीक होने से सीमाएं ठीक से तय हो पाएगी।

विज्ञापन
Bill introduced in Himachal Vidhan Sabha: People of Abadi Deh will get ownership of land
हिमाचल विधानसभा धर्मशाला(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने हिमाचल प्रदेश आबादी देह विधेयक (अधिकार-अभिलेख) 2021 विधेयक पेश किया गया। इसके अनुसार अब आबादी देह के क्षेत्र में कब्जाधारी लोगों को भूमि का स्वामित्व मिल जाएगा। आबादी देह क्षेत्र में भू स्वामित्व मिलने से कब्जाधारी बैंकों से ऋण भी ले सकेंगे। बिल के पास होने से आबादी देह के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जमीन का बंदोबस्त करने में आसानी होगी। गांव की मैपिंग ठीक होने से सीमाएं ठीक से तय हो पाएगी। बिल का मकसद आबादी देह के अंतर्गत आने वाली जमीनों का सही रिकॉर्ड बनाना और लोगों को उनकी भूमि का स्वामित्व देना है। 

विज्ञापन

तीन साल में श्रम अधिकारी बद्दी के पास आई 1122 शिकायतें

पिछले 3 साल में 1 जुलाई 2018 से जून 2021 तक श्रम विभाग के श्रम अधिकारी बद्दी कार्यालय के पास 1122 शिकायतें आई हैं जिनमें से 1049 शिकायतों का निपटारा किया गया है। वर्तमान में 73 शिकायतें लंबित हैं जिनके निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। सरकार ने विधायक लखविंदर सिंह राणा के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। सरकार ने बताया कि इस अवधि के दौरान 511 ठेकेदारों का पंजीकरण किया गया और वर्तमान में कोई भी आवेदन लंबित नहीं है। इसके अलावा बीबीएन में कंपनी रोल व ठेकेदारों के रोल पर कुल 95,157 कामगार काम कर रहे हैं। इनमें से कंपनी रोल पर काम कर रहे कामगारों की कुल संख्या 70,186 है जबकि ठेकेदारों के रोल पर काम करने वाले कामगारों की संख्या 24,971 है।

विज्ञापन

सरकार ने शुरू की बैकलॉग की भर्तियों की प्रक्रिया

प्रदेश सरकार ने 2006 के बाद बंद हुई बैकलॉक की भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में एक मसौदा वित्त विभाग के पास भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश सरकार ने विधायक पवन कुमार काजल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। बताया कि प्रदेश में पिछले 3 साल में 15 नवंबर 2021 तक पीईटी के 168 पद भरे गए हैं। सरकार ने इस बात को भी स्वीकारा कि साल 2006 के बाद बैकलॉग की भर्ती नहीं हुई है। इस संबंध में संबंधित जिलों के प्रारंभिक उप शिक्षा निदेशकों से सूचना प्राप्त कर निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के माध्यम से सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद मामला वित्त विभाग के पास भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एचपीएस अफसरों को पदोन्नत करेगी सरकार 

हिमाचल प्रदेश सरकार 10 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले एचपीएस अधिकारियों को पदोन्नत करने पर विचार कर रही है। यह जानकारी प्रदेश सरकार ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के सवाल के लिखित जवाब में दी है। सरकार ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा संवर्ग की कुल संख्या 190 है। इनमें पुलिस अधीक्षक का एक भी पद स्वीकृत नहीं है जबकि वर्तमान में इस संवर्ग में 14 पुलिस अधीक्षक कार्यरत हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के 35 पद स्वीकृत हैं, जबकि 33 कार्यरत है और उप पुलिस अधीक्षक के 155 पद के सापेक्ष 127 कार्यरत हैं। बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के कैडर के पुनर्गठन के लिए डीजीपी स्तर पर बनाई गई कमेटी ने एक रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की है लेकिन सरकार उस रिपोर्ट पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed