फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Police caught 460 boxes of liquor without documents

Bilaspur News: पुलिस ने बिना दस्तावेजों के पकड़ी शराब की 460 पेटियां

Mon, 19 Feb 2024 01:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

बिलासपुर जिले के पुलिस थाना बरमाणा के तहत शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नम्होल के पास पुलिस की टीम ने बिना दस्तावेज से 460 पेटी शराब पकड़ी है।

विज्ञापन
Bilaspur News:  Police caught 460 boxes of liquor without documents
पुलिस ने बिना दस्तावेजों के पकड़ी शराब की 460 पेटियां - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के पुलिस थाना बरमाणा के तहत शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नम्होल के पास पुलिस की टीम ने बिना दस्तावेज से 460 पेटी शराब पकड़ी है। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी की एक टीम ने नम्होल क्षेत्र में शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान दाड़लाघाट की ओर से आ रहे एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया। जांच करने पर ट्रक के अंदर 360 पेटी देसी और 100 पेटी अंग्रेजी शराब की पाई गई। ट्रक चालक इन शराब की पेटियों के दस्तावेज मौके पर पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने शराब की पेटियों को कब्जे में लिया और आरोपी ट्रक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।  मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed