{"_id":"63bbbeb5ed302026e751fe00","slug":"bilaspur-news-ishita-sharma-gets-gold-medal-in-bams-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: इशिता ने बीएएमएस की परीक्षा में हासिल किया गोल्ड, परिवार में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: इशिता ने बीएएमएस की परीक्षा में हासिल किया गोल्ड, परिवार में खुशी की लहर
Mon, 09 Jan 2023 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़/घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Jan 2023 12:44 PM IST
सार
इशिता ने बताया की 10वीं कक्षा से ही मन में डॉक्टर बनने का लक्ष्य था और यहां पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत की।
विज्ञापन
इशिता शर्मा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घुमारवीं की मरहाना पंचायत के पपलाह गांव की इशिता शर्मा ने बीएएमएस की परीक्षा में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह आयुर्वेदिक कॉलेज मुक्तसर, पंजाब से बीएएमएस कर रही थीं। शुरू से विश्वविद्यालय में टॉप किया। इशिता ने 10वीं तक शिक्षा एसवीएम स्कूल भराड़ी और 12वीं की शिक्षा मेडिकल संकाय में हमीरपुर से प्राप्त की है।
विज्ञापन
इसके बाद इन्होंने आयुर्वेदिक कॉलेज मुक्तसर में से बीएएमएस की। इशिता ने लगातार चार सालों में टॉप किया और गोल्ड मेडलिस्ट बनीं। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और अपने माता-पिता को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।
विज्ञापन
इशिता ने बताया की 10वीं कक्षा से ही मन में डॉक्टर बनने का लक्ष्य था और यहां पहुंचने के लिए दिन-रात मेहनत की। इशिता के पिता रत्न लाल शर्मा आर्किटेक्ट हैं, जबकि माता सुमन कुमारी गृहिणी हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से इशिता को सम्मानित किया गया। अब वह एक साल की इंटर्नशिप इसी कॉलेज से करेंगी और उसके बाद एमडी करेंगी।
विज्ञापन