फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur News: Army Jawan dies of cardiac arrest on duty in New Delhi

Bilaspur News: ड्यूटी के दौरान सेना के जवान की हृदयाघात से मौत, कल किया जाएगा अंतिम संस्कार

Thu, 23 Nov 2023 06:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, झंडूता (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Nov 2023 06:11 PM IST
सार

विनोद कुमार दस दिन पहले ही घर आए थे। वह करीब 9 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

विज्ञापन
Bilaspur News: Army Jawan dies of cardiac arrest on duty in New Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत गेहड़वीं के चंगर गांव निवासी सेना के जवान की हृदयाघात से मौत हो गई। वह नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसकी खबर मिलते ही क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। जानकारी के अनुसार, सेना में नायक के पद पर कार्यरत विनोद कुमार(26) पुत्र सतपाल इन दिनों नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

विज्ञापन


बुधवार रात को उन्हें सीने में दर्द उठा और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। विनोद कुमार दस दिन पहले ही घर आए थे। वह करीब 9 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


विनोद कुमार का अंतिम संस्कार शुक्रवार को औहर स्थित श्मशानघाट में किया जाएगा। पंचायत प्रधान प्यार सिंह, उपप्रधान सुनील नड्डा, बीडीसी सदस्य राजेश चंदेल ने सहित अन्य ग्रामीणों ने विनोद कुमार की अचानक मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed