फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur leh train Railway started survey for counting of trees

बिलासपुर-लेह रेल लाइन के लिए पेड़ गणना शुरू, कटेंगे हजारों पेड़

Mon, 18 Mar 2019 10:20 AM IST
अरविन्द ठाकुर रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 Mar 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Bilaspur leh train Railway started survey for counting of trees

भानुपल्ली - बिलासपुर-लेह रेल लाइन के लिए कदमताल तेज हो गई है। ट्रैक के दूसरे चरण के निर्माण के लिए वन विभाग ने पेड़ों की गणना शुरू कर दी है। इस चरण में श्री नयना देवी से लेकर बिलासपुर तक के 20 किमी का ट्रैक तैयार होना है। पेड़ों की गणना के बाद एनओसी के लिए मामले को देहरादून भेजा जाएगा। रेलवे लाइन के लिए जिस क्षेत्र का सर्वे किया जाना है, वह अधिकांश वन क्षेत्र है। ऐसे में इस परियोजना के चलते हजारों पेड़ कटेंगे।

विज्ञापन


भानुपल्ली-बिलासपुर-लेह रेल लाइन का काम वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब पिछले कुछ समय से काम में तेजी आई है। भानुपल्ली से श्री नयना देवी तक ट्रैक के लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है। इसके बाद अब वन विभाग ने श्रीनयनादेवी से बिलासपुर तक सर्वे शुरू किया है। सर्वे के तहत जितने भी पेड़ काटे जाने हैं, उसकी कीमत निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इस कार्य में पहले चरण में मंत्रालय से सैद्धांतिक मंजूरी आएगी, जिसके बाद रेलवे को पेड़ों की कीमत के तहत धनराशि वन विभाग के पास जमा करवानी होगी। वन विभाग इसके बाद ही रेल लाइन के लिए एनओसी जारी करेगा। अरण्यपाल बिलासपुर आरएस पटियाल के अनुसार वन विभाग ने पेड़ों की गणना का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके पूरे होते ही मामले को एनओसी के लिए देहरादून भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed