{"_id":"6693df15f2c0f51e110c35ff","slug":"bilaspur-district-became-the-champion-of-state-level-judo-competition-shimla-remained-runner-up-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Judo Competition: बिलासपुर जिला बना राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का चैंपियन, शिमला रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Judo Competition: बिलासपुर जिला बना राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का चैंपियन, शिमला रहा उपविजेता
Sun, 14 Jul 2024 07:52 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 14 Jul 2024 07:52 PM IST
सार
रविवार को राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर बिलासपुर जिले ने कब्जा किया और शिमला जिला उपविजेता रहा।
विज्ञापन
शिमला के खेल परिसर में आयोजित जूडो प्रतिगोगिता में खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में रविवार को राज्य स्तरीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। साथ ही अंकुश वर्मा और डीएसओ अनुराग वर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर बिलासपुर जिले ने कब्जा किया और शिमला जिला उपविजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में गर्ल्स के 40 किलो भार वर्ग में हमीरपुर की कृतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
शिमला की नीना ने दूसरा और शिमला की दिव्यांक्षा और याचना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलो वर्ग में बिलासपुर की इप्शिता ने पहला, बिलासपुर की तनुजा ने दूसरा और ऊना की काजल और हमीरपुर की अर्शिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलो वर्ग में बिलासपुर की प्रज्ज्वल ने पहला, बिलासपुर की दृष्टि ने दूसरा और शिमला की साक्षी व हमीरपुर की संदली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बॉयज के 50 किलो भार वर्ग में शिमला के देवेंद्र ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
शिमला के हितेश ने दूसरा और सिरमौर के रमन और विवेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो वर्ग में बिलासपुर के शिवांश ने पहला, शिमला के शिवम ने दूसरा और हमीरपुर के निखिल व सिरमौर के सोनिक ने तीसरा स्थान पाया। 60 किलो वर्ग में बिलासपुर के आयन ने पहला, शिमला के अभय ने दूसरा और सोलन के गौरव व शिमला के सक्षम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किलो वर्ग में बिलासपुर के दीक्षित ने पहला, शिमला के यश सुमन ने दूसरा और सोलन के रितेश व लकीर चंदेरी ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर राज्य जूडो एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान, वरिष्ठ उपप्रधान चंदेश शर्मा, ध्यान सिंह चंदेल, सुरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन