{"_id":"5cb1d303bdec221420475b38","slug":"bikers-rally-in-manali-for-environment-conservation-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने निकले बाइकर्स
Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/ कोकसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली/ कोकसर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 13 Apr 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग राइडर की तीन दिवसीय पांचवीं बाइक रैली पर्यटन नगरी मनाली से शुरू हो गई, जो मंडी के जंजैहली में खत्म होगी। रैली में शामिल बाइकर सुरक्षा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने लामाओं के साथ पूजा-अर्चना कर बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पारंपरिक खतक पहनाकर शुभकामनाएं भी दीं। इससे पहले रोहतांग राइडर्स संस्था के अध्यक्ष शरब ग्यालछन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एसडीएम ने कहा कि गत पांच वर्षों से इस संस्था ने लोगों को सुरक्षित यात्रा, हेलमेट पहनने के महत्व, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावण सुरक्षा, पॉलीथिन हटाओ और स्वच्छ भारत जैसे कार्यक्रम में आम जनमानस को संदेश पहुंचाने का कार्य किया है।
विज्ञापन
शरब ग्यालछन ने बताया कि तीन दिवसीय बाइक रैली में मनाली, कुल्लू के युवाओं के साथ लहौल-स्पीति के लोग भी भाग ले रहे हैं। फैमिली राइड में दिल्ली, धर्मशाला, मंडी तथा कुल्लू-मनाली से लगभग 100 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को रैली साढ़े नौ बजे मनाली से पतलीकूहल पहुंची और पतलीकूहल से मौहल के नेचर पार्क से रैली में और बाइकर के सदस्य भी शामिल हुए। दो दिन जंजैहली की विभिन्न नैसर्गिक वादियों का सफर करने के बाद सोमवार को टीम वापस मनाली पहुंचेगी।
सितंबर में मनाली से लद्दाख तक होगी रैली
शरब ने बताया कि इस वर्ष सितंबर में उनकी संस्था मनाली से लद्दाख वाया जंसकर, शिंकुला होकर बाइक रैली का आयोजन कर रही है, जिसमें केरल, गुजरात, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के 100 से ज्यादा बाइकर्स भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने, अनछुए पर्यटन स्थलों को पर्यटन के मानचित्र पर लाना, आपसी भाईचारा व सद्भावना का संदेश देने के साथ क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया को लेकर जागरूक करना है। इस दौरान संस्था के सदस्य दोरजे ठाकुर और रिगजिन हायरपा भी मौजूद रहे।