{"_id":"651d512674f2b4bded0ddb67","slug":"bike-lost-control-and-collided-with-railing-in-kangughatti-two-injured-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कांगुघट्टी में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकाराई बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कांगुघट्टी में अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकाराई बाइक, दो घायल
Wed, 04 Oct 2023 05:19 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 Oct 2023 05:19 PM IST
सार
ऊना से कलखर वाया जाहू मार्ग पर कांगुघट्टी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। इससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
बाइक हादसे में दो घायल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुपर हाईवे ऊना से कलखर वाया जाहू मार्ग पर कांगुघट्टी के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर पलट गई। इससे स्कूटी सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्कूटी सवार पूर्ण राम पुत्र वेद राम उत्तर प्रदेश व दिनेश कुमार पुत्र रतन लाल गांव भगेटू डाकघर बम्म, तहसील घुमारवीं जाहू से सुलगवान की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
कांगुघट्टी गांव के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर रेलिंग व नाली से टकराकर पलट गई। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने जाहू पुलिस चौकी को दी। दोनों घायलों को भोरंज सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद दिनेश कुमार को घर भेज दिया व पूर्ण राम को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी अजेयब सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू की दी।
विज्ञापन