फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bike accident on NH 5 near rampur bushar shimla himachal pradesh

लावारिस पशु की टक्कर से गिरा बाइक सवार, मौके पर तोड़ा दम

Fri, 07 Dec 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुमारसैन (रामपुर बुशहर) Updated Fri, 07 Dec 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bike accident on NH 5 near rampur bushar shimla himachal pradesh

पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बिथल के समीप काली मिट्टी में देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। कार के नीचे आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार रात को पेश आया। हादसे में मृतक की पहचान गौरव गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता (27), निवासी नौला तहसील कुमारसैन जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने आईपीसी धारा 279, 304 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात बाइक के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया और बाइक सवार युवक पशु से टकराने के कारण सड़क के दाईं तरफ गिर गया। इसी बीच एक गाड़ी संख्या एचपी 52ए-4640 ऑल्टो कार आ रही थी और सड़क पर गिरा गौरव इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चालक की पहचान दिनेश कश्यप पुत्र रूप राम कश्यप (38), गांव आजी विकास नगर छोटा शिमला, जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed