जूनियर नेशनल फुटबाल ट्रॉफी में इन टीमों ने हासिल की जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना में चल रही डॉ. बीसी रॉय जूनियर नेशनल फुटबाल ट्रॉफी के तहत बुधवार को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। बिहार की टीम ने महाराष्ट्र को 3-1 से पराजित किया। वहीं, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर ने भी अपने मैच जीत लिए।
महाराष्ट्र के जोंसन जोसफ मैथ्यू ने मैच के 32वें मिनट में पहला गोल करके टीम को बढ़त दिलाई। वहीं बिहार के राफेल सोरॉन ने 46वें मिनट में एक बेहतरीन गोल करके टीम को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।
59वें मिनट में महाराष्ट्र के गोलकीपर की चूक का लाभ उठाते हुए राफेल ने एक और गोल करके बिहार को बढ़त दिलाई। पहले हाफ में 2-1 की बढ़त के साथ बिहार की टीम ने दूसरे हाफ में भी महाराष्ट्र पर दबदबा कायम रखा।
मैच के दूसरे हाफ में राफेल सेरॉन ने 89वें मिनट में अपना तथा टीम के लिए तीसरा गोल किया। इस तरह बिहार जीत गया। दोनों टीमों के कप्तानों को येलो कार्ड देखने पड़े। दूसरा मैच चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया।
अब हिमाचल और अरुणाचल में होगी टक्कर
इसमें चंडीगढ़ की टीम विजेता रही। हरोली उपमंडल के खड्ड स्थित फुटबॉल स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर और दमन-दीव के बीच एकतरफा मुकाबला हुआ। जम्मू-कश्मीर ने दमन-दीव को 3-0 से पराजित किया।
जम्मू-कश्मीर की ओर से मिड फील्ड खिलाड़ी अदील तारिक ने मैच के तीसरे मिनट में ही पहला गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद उसने 16वें मिनट में दूसरा गोल करके टीम को मजबूत बढ़त की दिशा दी।
जम्मू-कश्मीर के मिड फील्डर खिलाड़ी सुबेल मंजूर डार ने मैच के 61वें मिनट में गोल करके टीम को विजयश्री की राह दिखाई। दमन-दीव के दो खिलाड़ियों जितेश राठौर और नेहाल झूजम को येलो कार्ड झेलने पड़े।
इस दौरान एचपीएफए के कोषाध्यक्ष नरेश राणा, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह मान, संयुक्त सचिव इकराम मोहम्मद, जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष जतिंद्र सैणी, महासचिव बहादुर सिंह, सिमरनजोत सिंह, फुटबाल कोच चंद्र मोहन शर्मा, अश्विनी, रमन शर्मा, संजय वरिष्ठ, एथलेटिक्स संघ के तिलक राज समेत कई फुटबाल प्रेमी उपस्थित रहे।
एचपीएफए के मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि एक फरवरी को ऊना स्थित इंदिरा ग्राउंड में पहला मैच झारखंड बनाम पुडुचेरी के बीच होगा। दूसरा मैच मेजबान हिमाचल प्रदेश बनाम अरुणाचल प्रदेश के मध्य खेला जाएगा। हरोली उपमंडल के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में राजस्थान बनाम त्रिपुरा के बीच पहला मैच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच गुजरात बनाम तेलंगाना के बीच होगा।