{"_id":"5f530845841aa61c0b67b15e","slug":"big-road-accident-in-kinnaur-of-himachal-pradesh-many-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप खाई में गिरने से चार युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, जीप खाई में गिरने से चार युवकों की मौत, तीन घायल
Sat, 05 Sep 2020 06:50 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Sep 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल में सड़क दुर्घटना: खाई में गिरी क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। किन्नौर जिले के सांगला-छितकुल संपर्क मार्ग पर खरोगला के समीप एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में दो का रामपुर के खनेरी और एक का आईजीएमसी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस थाना सांगला से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक जीप (एचपी 25ए 2626) रक्षम से सांगला की ओर आ रही थी। जैसे ही गाड़ी खरोगला के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 180 मीटर नीचे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल युवक ने सीएचसी सांगला में लाने के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में चालक ओम कृष्ण नेगी (18), अंशुमन नेगी (21), सिकंदर नेगी (19) और आदिष नेगी (21) की मौत हुई है। घायल अंकित (19) और निकेश नेगी (22) रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि पारस नेगी को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन