फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big relief to the candidates himachal Staff Selection Commission extended the application date

अभ्यर्थियों को राहत, कर्मचारी चयन आयोग ने 1756 पदों के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

Sat, 24 Oct 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Oct 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Big relief to the candidates himachal Staff Selection Commission extended the application date
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने 1756 पदों के लिए आवेदन की तारीख को 31 अक्तूबर तक बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट के ठप रहने की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे।  इसके बाद आवेदकों ने तय तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी। इस मांग को आयोग ने मान लिया है। इससे प्रदेशभर के हजारों युवाओं को बड़ी राहत मिली है। 

विज्ञापन


 इससे पूर्व अभ्यर्थी लवनीश कुमार, देश राज, रीना कुमारी, हेमंत कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, संत राम, हेमलता, उदय, हंसराज, कुलदीप कुमार, प्रकाश शर्मा, हेमराज, सतीश कुमार, अशोक कुमार, कमलेश कुमार, कमल कुमार ने बताया कि पिछले चार दिनों से ऑनलाइन आवेदन करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन वेबसाइट सुचारु रूप से न चलने की वजह से फार्म आधा-अधूरा भरा जा रहा था। रीना कुमारी ने बताया कि चयन आयोग ने महिलाओं की फीस माफ की हुई है।
विज्ञापन


परंतु वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते फीस मांगी जा रही थी। अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की थी। उधर, आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए विभिन्न पदों के लिए आवेदन की तिथि को 31 अक्तूबर दोपहर 11:59 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट में लोड होने के चलते समस्या पेश आ रही थी। इसके बाद यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव से दिक्कत दूर करने, तारीख बढ़ाने की उठाई थी मांग

वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म अपलोड न होने के चलते प्रदेशभर के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं की धुकधुकी बढ़ गई थी। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में 1756 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। लेकिन, वेबसाइट में फार्म अपलोड न होने से युवा निराश थे। ऐसे में उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग से मांग की थी कि इस दिक्कत को दूर किया जाए और आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए। 

 आवेदकों में नेहा, दीपशिखा, दीपक, अजय कुमार, पंकज कुमार, सुनील कुमार, रोहित कुमार, सचिन का कहना है कि वे ऑनलाइन फार्म अपलोड नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, दीपक,  पंकज कुमार व अजय का कहना है कि उन्होंने आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर कई बार कॉल कर समस्या के बारे में अवगत करवाने की कोशिश की। लेकिन, हर बार या तो फोन व्यस्त आता है या कोई उठाता ही नहीं है। सभी आवेदकों ने बोर्ड सचिव से इस परेशानी को दूर कर आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed