{"_id":"5ea83e59c6eaf96fef1a86d0","slug":"big-basket-reliance-company-will-buy-fruits-and-vegetables-at-home-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खेतों में पहुंचकर फल और सब्जियां खरीदेंगी नामी कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खेतों में पहुंचकर फल और सब्जियां खरीदेंगी नामी कंपनियां
Wed, 29 Apr 2020 10:14 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में भी हिमाचल के लाखों किसानों-बागवानों को उनकी मेहनत का फल मिलने जा रहा है। देश की नामी कंपनियां बिग बास्केट, रिलायंस फ्रेश और सफल घर-द्वार फल और सब्जियां खरीदने जा रही हैं। इन कंपनियों ने प्रदेश से ढाई सौ मीट्रिक टन चेरी की खरीद को भी हामी भर दी है। बागवानों को बड़ी मंडियों में फसल ले जाने के बजाय घर के नजदीक ही अच्छे दाम मिलेंगे। इससे बिचौलियों भी उन्हें नहीं लूट पाएंगे।
विज्ञापन
किसानों- बागवानों को लॉकडाउन के कारण फसलें बेचने में खासी परेशानी हो रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने बड़ी कंपनियों को तैयार फसलें गांवों में ही खरीदने को राजी कर लिया है। बागवानों से मौके पर ही फसलें खरीदकर रेफ्रिजरेटर वैनों से दूसरे राज्यों में ले जाया जाएगा। फसल का भुगतान भी तत्काल कर दिया जाएगा। बिग बास्केट कंपनी कोटगढ़ क्षेत्र में पहले चरण से चेरी खरीदेगी।
विज्ञापन
इस बेल्ट के आसपास हर साल करीब तीन हजार मीट्रिक टन गुठलीदार फलों की पैदावार होती है। इनमें बादाम, आड़ू, पलम, खुमानी और चेरी शामिल है। गो फॉर फ्रेश कंपनी से भी किसानों और बागवानों की फसलें खरीदने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। सफल कंपनी भी किसानों की फसलें खरीदने को राजी है। यह कंपनी सोलन में खरीद केंद्र खोलेगी और यहां पर किसानों से मटर, टमाटर सहित अन्य फसलें खरीदेगी।
विज्ञापन
बिग बास्केट ने चेरी की खरीद शीघ्र शुरू कर रही है। अन्य कंपनियां रिलायंस फ्रेश और सफल भी बागवानों-किसानों की फसलें खरीदने आ रही हैं। गो फॉर फ्रेश भी राजी है। अब किसानों को दिल्ली या बाहरी मंडियों में उत्पाद ले जाने की जरूरत कम ही पड़ेगी। - नरेश ठाकुर, प्रबंध निदेशक, हिमाचल कृषि विपणन बोर्ड