फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big action: Three party leaders expelled for campaigning against BJP candidate Baldev in Fatehpur

बड़ी कार्रवाई: फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव के खिलाफ प्रचार पर तीन पार्टी नेता निष्कासित

Sat, 16 Oct 2021 06:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/फतेहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/फतेहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 06:47 PM IST
सार

भाजपा जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीनों नेताओं के निष्कासन की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है। यहां किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाती। 

विज्ञापन
Big action: Three party leaders expelled for campaigning against BJP candidate Baldev in Fatehpur
भाजपा

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार करने पर तीन पार्टी नेताओं फतेहपुर मंडल सचिव अनिल शर्मा, आईटी संयोजक मनी धनोच और आईटी सह-संयोजक अरुण कौंडल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। उक्त नेताओं पर आरोप था कि वे पार्टी प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के खिलाफ पोस्टरबाजी और सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे थे। 

विज्ञापन

भाजपा जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तीनों नेताओं के निष्कासन की आधिकारिक पुष्टि की है।

उन्होंने बताया कि भाजपा एक अनुशासित राजनीतिक दल है। यहां किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाती।  ये तीनों नेता कृपाल गुट के माने जाते हैं और उपचुनाव में कृपाल परमार का टिकट कटने से खफा थे। इसके बाद से लेकर ये तीनों सोशल मीडिया पर पार्टी उम्मीदवार बलदेव ठाकुर के खिलाफ पोस्टें करके पार्टी की मुश्किलें बढ़ा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed