फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhutan dharamguru on a visit to Lahaul Spiti

पवित्र ड्रिलबू पर्वत की महापरिक्रमा को यहां आएंगे भूटान के धर्मगुरु

Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Bhutan dharamguru on a visit to Lahaul Spiti

लाहौल घाटी में 14 हजार फीट ऊंचाई पर स्थित पवित्र ड्रिलबू पर्वत की महापरिक्रमा के लिए इसी माह देश-विदेश के बौद्ध अनुयायी पहुंचेंगे। 9 से 12 सितंबर तक होने वाली महापरिक्रमा के लिए भूटान के धर्मगुरु ग्यलवा रिंपोछे विशेष रूप से लाहौल आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस धार्मिक आयोजन में भूटान, वियतनाम, नेपाल और सिंगापुर के अलावा स्पीति, पांगी, धर्मशाला, किन्नौर, लद्दाख, दार्जिलिंग समेत अन्य हिमालयन क्षेत्रों से भी श्रद्धालु आएंगे।यंग ड्रग्पा संग गरशा संस्था के अध्यक्ष सोनम जंगपो ने बताया कि 9 सिंतबर को धर्मगुरु ग्यलवा का रोहतांग पास और कोकसर में पारंपरिक अंदाज में स्वागत होगा, जिसमें घाटी के विभिन्न गांवों से महिला कलचोरपा होंगी

विज्ञापन

Bhutan dharamguru on a visit to Lahaul Spiti

धर्मगुरु वहां से तुपचीलिंग गोंपा (चंद्रा और भागा नदियों के संगम स्थल तांदी के पास) जाएंगे। पूजा-अर्चना के बाद मठ में प्रवचन होगा। 10 सितंबर को धर्मगुरु के साथ सैकड़ों श्रद्धालु सुबह 4 बजे पवित्र ड्रिलबू पर्वत की परिक्रमा के लिए जाएंगे।

पवित्र पर्वत की पद यात्रा पूरी कर सभी अनुयायी तुपचीलिंग मठ पहुंचेंगे। 11 सितंबर को तुपचीलिंग मठ से श्रद्धालु सुबह 6 बजे त्रिलोकीनाथ मंदिर जिसे बौद्ध अनुयायी फाकपा कहते हैं, वहां पहुंचकर पूजा-अर्चना, प्रवचन, गनाचकरा और अभिषेक करेंगे।

12 सितंबर सुबह 6 बजे तुपचीलिंग में दोबारा पूजा-अर्चना होगी। इसके साथ ही महापरिक्रमा पूरी होगी। यहीं से धर्मगुरु ग्यलवा लद्दाख रवाना होंगे। आयोजन की तैयारी यंग दुरुक्पा संग गरशा और तुपचीलिंग गोंपा कमेटी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed