फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhuntar, shimla and Gaggal airports open for civilian flights after ceasefire

Himachal: सीजफायर के बाद नागरिक उड़ानों के लिए खुले भुंतर और गगल हवाई अड्डे, पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

Mon, 12 May 2025 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू/गगल।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद/शिमला/कुल्लू/गगल। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 May 2025 05:37 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद बंद प्रदेश का भुंतर व गगल हवाई अड्डा सीजफायर के बाद सोमवार को नागरिक उड़ानों के लिए खुल गया है। वहीं शिमला हवाई अड्डे पर मंगलवार से उड़ानें शुरू होंगी। वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी अमृतसर, पठानकोट और जम्मू सहित बंद सभी बस रूटों को बहाल कर दिया है।

विज्ञापन
Bhuntar, shimla and Gaggal airports open for civilian flights after ceasefire
नागरिक उड़ानों के लिए खुला भुंतर और गगल हवाई अड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते हिमाचल प्रदेश में पांच दिन से बंद हवाई और परिवहन सेवाएं सोमवार को बहाल कर दी गई हैं। पहले दिन कांगड़ा जिले के गगल, शिमला के जुब्बड़हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाईअड्डे से कोई उड़ान नहीं हुई। जुब्बड़हट्टी से मंगलवार को कुछ उड़ानें शुरू होंगी जबकि गगल और भुंतर से अभी उड़ानों का कोई शेड्यूल तय नहीं है। उम्मीद है कि एक दो दिन में दोनों जगहों से सेवाएं सुचारु होंगी। उधर, परिवहन निगम ने भी प्रदेश की सीमाओं से सटे अमृतसर, पठानकोट और जम्मू के लिए दिन-रात नियमित बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जुब्बड़हट्टी हवाईअड्डे के निदेशक धनपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली-शिमला, शिमला-अमृतसर और शिमला-दिल्ली के बीच उड़ानें मंगलवार से शुरू होंगी। शिमला-धर्मशाला के बीच सेवाएं 14 मई से बहाल होंगी। गगल हवाईअड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट को पूरी तरह से विमानों के लिए खोल दिया गया है और अब विमानन कंपनियां यहां पर अपने निर्धारित शेड्यूल के तहत उड़ानें भर सकती हैं। पहले दिन किसी भी विमानन कंपनी का जहाज हवाईअड्डे पर लैंड नहीं हुआ। दूसरी ओर, ऑनलाइन बुकिंग साइटों पर भी 14 मई से बुकिंग दर्शाई जा रही है। भुंतर हवाईअड्डे पर भी सोमवार को कोई जहाज नहीं उतरा और न ही उड़ान हुई। तीन हवाईअड्डों से हवाई सेवाएं बहाल होने से राज्य में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भी अमृतसर, पठानकोट और जम्मू सहित बंद सभी बस रूटों को बहाल कर दिया है। हालांकि, रात के समय लोग सफर करने से हिचक रहे हैं, जिस कारण कुछ रूटों पर अभी बसें नहीं भेजी जा रही हैं। निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन यात्रियों की संख्या अभी कम है। निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रात्रि सेवाएं भी पूरी तरह से शुरू कर दी जाएंगी। ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद हिमाचल में तीनों हवाईअड्डे अस्थायी बंद कर दिए थे और सीमाओं के साथ लगते क्षेत्रों के लिए बसें बंद कर दी गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed