फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bhishma of Lahaul stranded with sailors in Nigeria, family worried

केलांग: नाइजीरिया में नाविकों के साथ फंसे लाहौल के भीष्म, परिजन चिंतित

Fri, 11 Nov 2022 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Nov 2022 08:02 PM IST
सार

अफ्रीका महाद्वीप के गिनी में पकड़े गए 16 भारतीय नाविकों में से एक हिमाचल के लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भी शामिल हैं। तीन महीने गिनी में हिरासत में रखने के बाद गुरुवार को इन नाविकों को नाइजीरिया के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Bhishma of Lahaul stranded with sailors in Nigeria, family worried
लाहौल के भीष्म - फोटो : संवाद

विस्तार

 अफ्रीका महाद्वीप के गिनी में पकड़े गए 16 भारतीय नाविकों में से एक हिमाचल के लाहौल-स्पीति के इंजीनियर भी शामिल हैं। तीन महीने गिनी में हिरासत में रखने के बाद गुरुवार को इन नाविकों को नाइजीरिया के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए नाविकों में इंजीनियर भीष्म प्राण सिंह कटोच लाहौल के बरगुल गांव के रहने वाले हैं। हिरासत में कई नाविक मलेरिया और अन्य बीमारी की चपेट में गए हैं। इस बीच गिनी से इन नाविकों ने इंटरनेट के जरिये भारत में अपने परिजनों से संपर्क कर हालात की जानकारी दी। भीष्म प्राण सिंह कटोच के पिता प्रताप कटोच ने बताया कि बेटे को लेकर परिवार बेहद चिंतित है।

विज्ञापन


वहीं लाहौल-स्पीति के सेवानिवृत्त और सेवारत सरकारी उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों ने मामले को विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है। लाहौल-स्पीति से ताल्लुक रखने वाले जम्मू-कश्मीर पूर्व मुख्य सचिव एसएस कपूर, मेघालय के पूर्व मुख्य सचिव केएस क्रोफा, गुजरात के पूर्व डीजीपी पीएल ठाकुर, मेघालय के पूर्व डीजीपी प्रेम परशीरा, पूर्व निदेशक विश्व स्वास्थ्य संगठन दक्षिण पूर्व एशिया डॉ. जेपी नारायण ने मामले में दखल के लिए केंद्र और राज्य सरकार को पत्र लिखा है। भीष्म प्राण सिंह कटोच के पिता प्रताप कटोच ने केंद्र सरकार से अपील की है कि मामले में हस्तक्षेप करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed