{"_id":"5c499d66bdec2273a5196076","slug":"bharatiya-janata-yuva-morcha-bike-rally-on-2nd-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की उपलब्धियों के प्रचार को भाजयुमो की बाइक रैली इस दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की उपलब्धियों के प्रचार को भाजयुमो की बाइक रैली इस दिन
Thu, 24 Jan 2019 04:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Jan 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि दो मार्च को देश भर में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकासात्मक नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाइक रैली निकाली जाएगी। हिमाचल से प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अचल पठानिया बाइक रैली के प्रदेश संयोजक होंगे। प्रदेश के सभी 17 संगठनात्मक जिलों और सभी मंडलों में दो मार्च को बाइक रैली होगी।
विज्ञापन
युवा मोर्चा का हर कार्यकर्ता प्रदेश में मोदी सरकार के सफल पांच वर्षों की उपलब्धियों पर होने वाली रैली में शामिल होगा। विशाल चौहान ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित मंत्री, विधायक या भाजपा प्रत्याशी रैली की शुरुआत करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रमुख वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि रैली के प्रदेश संयोजक अचल पठानिया ने बाइक रैली के लिए जिला संयोजकों की नियुक्तियां कर दी हैं।
विज्ञापन
शिमला से जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, सोलन से भरत सहानी, महासू से अशोक कंवर, सिरमौर से कुलदीप राणा, बिलासपुर से राकेश कुमार, मंडी से राकेश वालिया, सुंदरनगर से मुकेश शर्मा, कुल्लू से देवेंद्र दत्त, लाहौल से तेंजिन कारपा, किन्नौर से सुनील नेगी, हमीरपुर से अभयवीर लवली, कांगड़ा से विकास चौधरी, देहरा से नितिन ठाकुर, नूरपुर से आदर्श कुमार, पालमपुर से राजीव राना, ऊना से बलराम बबलू, चंबा से विनायक रैना बाइक रैली के जिला संयोजक होंगे।
विज्ञापन