फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bharatiya janata party rashtriya adhyaksh JP Nadda Bilaspur visit postponed

नड्डा का दौरा टला, दीपावली पर व्यस्तता के चलते नहीं आएंगे घर

Fri, 13 Nov 2020 05:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Nov 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party rashtriya adhyaksh JP Nadda Bilaspur visit postponed
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व्यस्तता के चलते दीपावली पर अपने गृह जिला बिलासपुर नहीं आएंगे। उनका आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। वहीं, विजयपुर स्थित जेपी नड्डा के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने भी विजयपुर पहुंचकर नड्डा के पिता का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष की पत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा को भी दीपावली की बधाई दी। गौरतलब है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दीपावली पर बिलासपुर आने का कार्यक्रम था। उनके 14 नवंबर को आने की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन


अचानक व्यस्तता के चलते उनका यह कार्यक्रम टल गया। नड्डा हर वर्ष दीपावली पर बिलासपुर जरूर आते रहे हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ खुशियां मनाते हैं। इस बार पहला मौका होगा, जब व्यस्तता की वजह से वह नहीं आ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed