न्यू इंडिया बनाने को फॉलोअर्स से 5 रुपये चंदा मांग रही भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों के नजदीक आने के साथ ही भाजपा ने लोगों से संपर्क बनाने और अपनेे साथ जोड़े रखने के लिए नए प्रयोग करना शुरू कर दिया है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चंदा देने का आह्वान करने के बाद पार्टी ने अब सोशल मीडिया के जरिये अपने फॉलोअर्स को पार्टी से सीधे तौर पर जोड़ने की कोशिश की है।
आर्थिक सहयोग मांगने की कवायद को न्यू इंडिया के निर्माण में सहयोग के तौर पर पेश किया जा रहा है। कोशिश यह है कि अपने डेढ़ करोड़ फॉलोअर्स से इस प्रक्रिया के जरिये जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ बांड मजबूत किया जाए। सत्तारूढ़ भाजपा ने एक बार फिर अपना वोट बैंक मजबूत करने के लिए एक और पहल की है।
इसके तहत भाजपा फेसबुक पर अपने फॉलोअर्स को राष्ट्रीय भाजपा के आधिकारिक पेज से मैसेज भेजकर न्यू इंडिया के निर्माण में आर्थिक सहयोग देने की अपील कर रही है। पांच रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक आर्थिक सहयोग के ऑप्शन देकर पार्टी को छोटे सहयोग से मजबूत करने की बात कही जा रही है।
पार्टी ने यह तरीका दोहरे लाभ के तौर पर अपनाया है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो आर्थिक रूप से जोड़ने के बहाने पार्टी अपना कोष तो बढ़ाने का प्रयास कर रही है, साथ ही फॉलोअर्स को सीधे तौर पर पार्टी से जोड़ने की कोशिश में है।
भाजपा सामाजिक क्षेत्र में काम करती है और समाज के हित में काम करने और संगठन को चलाने के लिए वह पार्टी हितैषियों से आर्थिक सहयोग की अपील कर रही है। - सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
‘नरेंद्रमोदी डाट इन’ पर ले रहे पैसा
खास बात यह है कि भले ही पार्टी के आधिकारिक पेज से संदेश भेजे जा रहे हैं लेकिन इन संदेशों में ऑनलाइन आर्थिक सहयोग देने के लिए जो लिंक भेजा जा रहा है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘नरेंद्रमोदी डाट इन’ वेबसाइट का है। पार्टी सूत्रों के अनुसार चूंकि लोगों को आज भी पीएम मोदी पर भरोसा है, ऐसे में पार्टी भी मोदी के नाम पर ही आर्थिक सहयोग मांग रही है।