फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bharatiya Janata Party censure motion against Himachal government

हिमाचल में पहली बार सरकार के खिलाफ भाजपा ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party censure motion against Himachal government

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के प्रथम सत्र में सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति में यह पहला मौका है, जब कानून व्यवस्था पर निंदा प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव का अनुमोदन भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता रितु सेठी ने किया।

विज्ञापन


उसके बाद पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश भारद्वाज समेत अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव में भाजपा का कहना है कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल काले अध्याय के रूप में जाना जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनका परिवार भ्रष्टाचार के मामलों में जमानत पर है। शिमला के कोटखाई क्षेत्र की दर्दनाक घटना में मासूम स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप कर निर्मम हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति का आरोप है कि गुड़िया प्रकरण में सरकार संदेह के घेरे में है। मुख्यमंत्री के फेसबुक अकाउंट से पहले आरोपियों के फोटो वायरल होना और फिर उन्हें हटा लेना दर्शाता है कि सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन यह सब कर रहा है।


मुख्यमंत्री का इस घटना पर यह कहना कि ऐसी घटनाएं समाज में घटती रहती हैं, सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। इसके बाद के घटनाक्रम भी सवाल उठाते हैं।

जब अलग-अलग सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों ने दबाव बनाया तो सरकार ने मामले को सीबीआई को सौंप दिया।

प्रदेश में गंभीर अपराधों जैसे चोरी, डकैती, बलात्कार तथा हत्या मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इसकी पार्टी निंदा करती है। कार्यसमिति ने आह्वान किया कि इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता भाजपा के संघर्ष में शामिल हो।

यह मामले उठाए
- कोटखाई में गुड़िया से दुराचार और हत्या
- कुल्लू में 10 वर्षीय बच्ची का रेप और हत्या
- वन रक्षक होशियार सिंह की निर्मम हत्या
- शिमला का युग हत्याकांड
- परवाणू की नाबालिग की गुमशुदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed