फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   'Best from Waste': Seven Wonders of the World to Come Up in Shimla

Shimla News: कबाड़ से कमाल, शिमला में बसेंगे दुनिया के सात अजूबे

Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
'Best from Waste': Seven Wonders of the World to Come Up in Shimla
क् - फोटो : D
रिज पर स्टैच्यू ऑफ लिबट्री तो स्कैंडल प्वाइंट पर दिखेगी ताजमहल की प्रतिकृति
विज्ञापन

रिज, मालरोड और ढली में होंगी स्थापित, शहर को मिलेंगे नए सेल्फी प्वाइंट
शहर के कबाड़ से दिल्ली में तैयार की प्रतिकृतियां
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर जल्द ही दुनिया के सात अजूबों में शामिल धरोहरों की प्रतिकृतियां नजर आएंगी। शहर के कबाड़ से तैयार किए इन अजूबों की कलाकृतियां शिमला पहुंच गई हैं। इसी महीने इन्हें शहर में स्थापित कर दिया जाएगा।
शहर के मालरोड और रिज मैदान पर कौन सा अजूबा कहां स्थापित होगा, इसका चयन भी कर लिया गया है। सात में से छह अजूबे रिज और मालरोड पर लगाए जाएंगे। एक अजूबा यानी कोलोसियम ढली की नई टनल के बाहर बनाए चौराहे पर स्थापित किया जाएगा। शहर के सबसे चर्चित स्थानों में से एक मालरोड के स्कैंडल प्वाइंट पर देश के इकलौते अजूबे ताजमहल की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी। यहां नगर निगम के फाउंटेन पार्क में ताजमहल लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम इन दिनों शहर में सातों स्थानों पर इन अजूबों को स्थापित करने के लिए नींव तैयार कर रहा है। मालरोड पर इसका काम पूरा हो चुका है। रिज पर बने नए परिसर में दो अजूबे स्थापित होंगे। मालरोड पर तीन, जबकि एक रानी झांसी पार्क में लगाया जाएगा। शहर में इन स्थानों को सेल्फी प्वाइंट के तौर पर भी विकसित किया जाएगा। नगर निगम के अनुसार इनकी खास बात यह है कि शहर से निकले कबाड़ से इनका निर्माण किया गया है। दिल्ली में तैयार इन अजूबों का जल्द अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की बढ़ेगी सुंदरता : महापौर
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इन अजूबों के शहर में स्थापित होने से इसकी सुंदरता बढ़ेगी। ये सैलानियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसी महीने इन्हें स्थापित करने का काम पूरा किया जाएगा।
यहां जानिए, कहां क्या बनेगा
ढली टनल के चौक पर - कोलोसियम
रानी झांसी पार्क - एफिल टावर
गेयटी थिएटर के पास - लीनिंग टॉवर ऑफ पीसा
रिज के नए परिसर - पिरामिड ऑफ गीजा, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी
झांसी पार्क चौक, मालरोड - क्राइस्ट द रिडीमर
स्कैंडल प्वाइंट - ताजमहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed