{"_id":"5d455b1e8ebc3e6d07314128","slug":"bear-attacked-pwd-employee-in-jubbal-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर जा रहे लोनिवि मजदूर को भालू ने किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर जा रहे लोनिवि मजदूर को भालू ने किया लहूलुहान
Sat, 03 Aug 2019 03:30 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के तहसील जुब्बल मुख्यालय से करीब चार किलोमीटर की दूरी पर कोहलाड़ा गांव में भालू के हमले में एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जुब्बल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, भालू के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। खासकर स्कूल को जाते बच्चों को लेकर लोग चिंतित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार लोनिवि के जुब्बल डिवीजन में तैनात पूर्ण उर्फ प्रेम शनिवार सुबह करीब साढे़ आठ बजे घर से जुब्बल की ओर पैदल ड्यूटी पर आ रहा था।
विज्ञापन
कोहलाड़ा गांव के पास पहुंचते ही भालू ने उस पर हमला कर दिया। प्रेम जैसे तैसे भालू के चंगुल से छूटा लेकिन हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोग लहूलुहान प्रेम को जुब्बल अस्पताल ले आए।
विज्ञापन
वहीं, हमले की सूचना पुलिस थाना जुब्बल में दी गई। घायल का जुब्बल अस्पताल में उपचार चल रहा है। दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने की मांग की है।