फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear attack on farmer in Koti shimla himachal pradesh

पशुओं को चरा रहे किसान पर भालू का हमला, बैल ने बचाया

Fri, 22 Mar 2019 05:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bear attack on farmer in Koti shimla himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

कोटी रेंज में भालुओं ने दहशत मचा रखी है। मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला का है। अब भलागांव में भालू ने एक बुजुर्ग किसान पर हमला कर दिया। किसान चेतराम (65) अपने घर के पास पशुओं को चरा रहा था। दोपहर के समय पहले तो भालू के दो बच्चे दिखाई दिए। 

विज्ञापन


चेतराम ने समझा कि यह गांव के कुत्ते हैं जो पशुओं के बीच आ गए हैं। लेकिन थोड़ी ही देर में पता चला कि यह तो भालू हैं। इससे पहले कि कुछ कर पाते इन छोटे भालुओं के पीछे चल रही मादा भालू ने चेतराम पर हमला कर दिया। भालू के पंजे से चेतराम के सिर और आंख पर गहरी चोटें लग गईं और खून निकलने लगा।
विज्ञापन


भालू के पंजे से धक्का लगने के बाद चेतराम झाड़ियों में गिर गया। इसी दौरान चेतराम का एक बैल भालू पर टूट पड़ा। बैल ने अपने सींगों से मादा भालू को उठाकर दूर पटक दिया। इसके बाद मादा भालू अपने बच्चों के साथ वहां से भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतराम ने तुरंत परिजनों और गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। रेंज के वनरक्षक संजय कुमार को भी सूचना दी गई। बाद में चेतराम को चायल अस्पताल ले जाया गया जहां इन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।

साथ लगते गांव में फिर दिखा भालू

यह भालू साथ लगते धार गांव में देखा गया है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग और वन्यजीव विभाग की टीमों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभाग की टीम इस बार जाल और ट्रैंक्यूलाइजर गन लेकर निकली है।

डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि अकेले वन विभाग ने भालू को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। जंगलों की खाक छानी जा रही है। लोगों को भी अलर्ट रहने और भालू दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की गई है। जल्द ही तीनों भालुओं को पकड़ लिया जाएगा।

तीन हमलों के बाद जागा विभाग
अपने दो बच्चों के साथ कोटी रेंज पहुंची मादा भालू अब तक तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर चुकी है। धार करेवड़ी के ओमप्रकाश, चायल के बांजणी गांव के अजय कुमार और अब भलागांव के चेतराम पर हमला हुआ है।

इलाके में दर्जनों गांवों में भालुओं की इतनी दहशत है कि लोग अकेले जंगल के रास्तों से नहीं जा रहे। स्कूली बच्चों को भी अभिभावक खुद स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। आए दिन हो रहे हमले के बाद अब जाकर वन विभाग जागा है। विभाग ने वन्यजीव विभाग के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed