फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Be cautious while using mobile: Jogendra

मोबाइल का इस्तेमाल करते वक्त रहें सतर्क : जोगेंद्र

Tue, 17 Sep 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Be cautious while using mobile: Jogendra
शिमला। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिमला में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर ने उपभोक्ताओं को दूरसंचार एवं प्रसारण से संबंधित ट्राई की योजनाओं और साइबर फ्राड से सतर्क रहने की जानकारी दी। उन्होंने इस डिजिटल युग में मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्कता बरतने की अपील की। लोगों को साइबर अपराध और सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ब्लैकमेल होने से बचने के बारे में जागरूक किया। कंवर ने कहा कि अनावश्यक एप्लीकेशन मोबाइल पर डाउनलोड न करें। निजी जानकारी और बैंक खाते से संबंधित जानकारी, एटीएम पासवर्ड और ओटीपी किसी से साझा न करें। इसके साथ 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा कि डीएनडी (डू नोट डिस्टर्व) एप डाउनलोड कर अनचाही कॉल एवं मैसेज को बंद कर सकते हैं। इस अवसर पर आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले से सेवानिवृत्त सुरेंद्र शर्मा और परिषद के वित्त सचिव अनोखी राम वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article